छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े व्यापार एवं उद्योग को मिलेगी नई दिशा

  • अमर पारवानी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात छत्तीसगढ़ के व्यापार एवं उद्योग को लेकर रखे महत्वपूर्ण सुझाव

रायपुर (विश्व परिवार)। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य अमर पारवानी ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की अपार संभावनाओं, कृषि एवं वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन, किसानों को आधुनिक प्रोसेसिंग एवं बाजार व्यवस्था से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

अमर पारवानी ने मंत्री महोदय को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ कृषि, वन उत्पाद, मिलेट्स, मसाले, फल एवं पारंपरिक खाद्य उत्पादों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध राज्य है। यदि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को योजनाबद्ध रूप से बढ़ावा दिया जाए तो प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश, उद्योग विस्तार एवं युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर उत्पन्न हो सकते हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

श्री पारवानी ने कहा कि माननीय मंत्री जी का सकारात्मक दृष्टिकोण एवं मार्गदर्शन निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को नई गति प्रदान करेगा तथा किसानों, लघु उद्योगों एवं स्थानीय उद्यमियों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts