छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर की ज्वेलरी दुकान से लाखों के सोने का गबन, 16 साल पुराने कर्मचारी पर FIR

रायपुर (विश्व परिवार)। सदर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में 16 वर्षों से कार्यरत कर्मचारी पर लाखों रुपये के सोने के गबन का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी ने अपने पास ही रख लिया सोना
जानकारी के मुताबिक सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी के संचालक सुरेश भंसाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके यहां कार्यरत सूरज साहू को रोजाना डिस्प्ले से सोने-चांदी के आभूषण निकालकर लॉकर में रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। नौ अप्रैल को आरोपित कर्मचारी ने जेवरों को तय स्थान पर रखने के बजाय अपने पास ही रख लिया।
सीसीटीवी में कैद पूरी करतूत
बाद में दुकान में आभूषण कम मिलने पर 13 अप्रैल को स्टॉक का मिलान कराया गया, जिसमें करीब 1,495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब पाया गया। मामले की जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें आरोपित सूरज साहू कथित रूप से आभूषण अपने साथ ले जाते दिखाई दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts