Home छत्तीसगढ़ कर्रेगुट्टा की पहाडिय़ों मेंं एलइडी की खोज कर रहा है स्निफर डॉग...

कर्रेगुट्टा की पहाडिय़ों मेंं एलइडी की खोज कर रहा है स्निफर डॉग की मौत

36
0
  • मधुमक्खियों के आक्रमण से उपचार के द्वौरान सीआरएफ के डॉग की हुई मृत्यु

जगदलपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा हिल्स में CRPF के स्निफर डॉग K-9 रोले की मौत हो गई। रोले नक्सलियों द्वारा दबाए गए IED की खोज कर रहा था, तभी अचानक मधुमक्खियों ने उस पर और उसके हैंडलर पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद, रोले को प्राथमिक उपचार देने के लिए CRPF के डॉक्टर्स ने मौके पर ही उसकी चिकित्सा की। हालांकि, इलाज के बावजूद वह रास्ते में ही दम तोड़ गया। रोले की उम्र लगभग दो साल थी और वह बेल्जियन शेफर्ड नस्ल का था। वह IED की पहचान करने और हमले से बचने में बेहद माहिर था, और अक्सर ऑपरेशनों के दौरान CRPF जवानों के साथ सबसे आगे रहता था। कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में भी वह जवानों के साथ सक्रिय रूप से शामिल था। मधुमक्खियों के हमले के दौरान, रोले के हैंडलर ने उसे पॉलीथिन से ढक लिया था, लेकिन इसके बावजूद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे कैंप ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में ही उसने अपनी जान गवां दी। CRPF 228 बटालियन ने उसके निधन के बाद गॉड ऑफ ऑनर देकर रोले को अंतिम सम्मान दिया और फिर उसे कैंप में दफनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here