रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 1 अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के क्षेत्र में संतोषी नगर के पास सांई विहार कालोनी में नाली पुलिया निर्माण हेतु 9.90 लाख रु., जलाराम मंदिर के पास रोड नाली पुलिया निर्माण हेतु 6.40 लाख रु., तारेश्वर राव के घर के पास रोड नाली निर्माण कार्य हेतु 9.80 लाख रु., सावित्री साहू गली उडिया बस्ती में नाली पुलिया निर्माण हेतु 8.30 लाख रु. कुल 34 लाख 4 हजार रु. की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्यों को शीघ्र करने श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर नगर निगम जोन 1 खमतराई पानी टंकी कार्यालय के सामने नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष एवं वीर शिवाजी वार्ड पार्षद गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद अंबिका साहू, सोहन साहू, राजेश कुमार देवांगन, पूर्व पार्षद मोहन उपारकर, ओंकार बैस, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम दुआ, सुन्दर लहरे, नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा, सीनियर कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में भूमिपूजन करते हुए नव स्वीकृत विकास कार्यों के शुभारंभ की नागरिकों को शानदार सौगात दी।
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत एवं महापौर मीनल चौबे ने जोन 1 जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता को तत्काल स्वीकृति अनुसार नये विकास कार्य जोन 1 के वीर शिवाजी वार्ड क्षेत्र में प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से जनहित में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वीर शिवाजी वार्ड पार्षद एवं जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू ने समस्त वार्डवासियों की ओर से वार्ड में 34 लाख 4 हजार के नये विकास कार्य भूमिपूजन कर प्रारंभ करने रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत एवं महापौर मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया।
रायपुर पश्चिम में 34 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने किया भूमिपूजन

- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments






