छत्तीसगढ़रायपुर

सुशासन तिहार 2026: 9 हितग्राहियों को मिला भवन अनुज्ञा पत्र

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59, चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61, शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62, शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63, महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 65 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 6 क्षेत्र अंतर्गत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन मठपुरैना में लगाया गया।
शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, आयुक्त संबित मिश्रा, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, अंजली जितेन्द्र गोलछा, रमेश सपहा, रवि सोनकर, जयश्री नायक, रायपुर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा सहित विभिन्न 15 से अधिक रायपुर जिले के शासकीय विभागों के संबंधित शासकीय कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि सुशासन तिहार शिविर में शासकीय अधिकारियों को आमजनता को बताना चाहिए कि उन्हें शासन की योजना का शिविर में किस प्रकार आवेदन देने पर लाभ मिल सकेगा। इससे सुशासन तिहार शिविर सफल रहेगा और वह आमजनों के लिए सार्थक सिद्ध होगा। महापौर ने कहा कि सभी अधिकारी सुशासन तिहार में अपने दायित्व का अच्छी प्रकार निर्वहन करें ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड में सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य करने के पहले प्रभावितों को व्यवस्थापन दिलवाने हर संभव प्रयास किया जायेगा। इसमें नगर निगम के जनप्रतिनिधि मिलकर प्रयास करेंगे। महापौर ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण निगम के जोन कार्यालय और निगम मुख्यालय में भी किया जायेगा। नागरिक अपनी समस्या, मांग, शिकायत को लेकर नगर निगम के जोन कार्यालय अथवा मुख्यालय में अपनी सुविधा अनुसार आकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि सुशासन तिहार आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनहितकारी संकल्प के लक्ष्य अनुसार हो रहा है और इसमें आमजनों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने शासकीय अधिकारीगण पूरी गंभीरता के साथ लगे हैं। सभी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में सुशासन तिहार में आएं एवं इसका लाभ उठाएं।
रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का लाभ नागरिकों को किसी एक कार्यालय में जाकर नहीं मिल पाता। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार का आयोजन आमजनों हेतु सभी शासकीय योजनाओं की सुविधा और लाभ एक ही छत के नीचे नागरिकों को सरलता से दिलवाने प्रदेश सहित पूरे रायपुर जिले में किया जा रहा है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आज वार्डों हेतु 5वें सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि सुशासन तिहार में प्राप्त जनता के आवेदनों का तय समय सीमा में एक माह के भीतर शत-प्रतिशत संख्या में निदान करेंगे। सभी आवेदकों को लिखित में अनिवार्य रूप से समाधान की जानकारी प्रशासन द्वारा दी जायेगी। जिनकी पात्रता जिन योजनाओं में है, उन्हें एक माह के भीतर उसका लाभ प्राप्त होगा। यदि आवेदक योजना में पात्र नहीं है तो उन्हें पात्रता नहीं है की जानकारी देकर सूचित किया जायेगा।महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकांत राठौड़, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, आयुक्त संबित मिश्रा, वार्ड पार्षदों सहित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान योजना में 9 पात्र हितग्राहियों को नया मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा पत्र प्रदत्त किया गया। शिविर में आवेदन देते ही 19 नागरिकों के पात्रता अनुसार एपीएल और बीपीएल नये राशन कार्ड बनाकर तत्काल दिये गये। आवेदन करते ही नागरिकों को शिविर में तत्काल आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड बनाकर दिए गए। नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया। 700 से अधिक नागरिकों ने शिविर में आवेदन दिए, जिसमें 100 से ज्यादा नागरिकों ने शिकायतें दर्ज करवाईं। सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित शासकीय विभाग को भेजकर एक माह की तय अवधि में समाधान करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। सभी आवेदकों को शासन के निर्देशानुसार आवेदन के समाधान की लिखित जानकारी संबंधित शासकीय विभाग द्वारा अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts