रायपुर (विश्व परिवार)। गुरुवार को रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर कार्यालयीन कक्ष में रायपुर नगर निगम अपील समिति की बैठक पदेन अध्यक्ष एवं महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता और निगम अपील समिति के सदस्य वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, महेन्द्र औसर, स्वप्निल मिश्रा, विनय पंकज निर्मलकर सहित नगर निगम सचिव संगीता साहू, नगर निगम रायपुर के अधिवक्ता टी. आर. गुप्ता की उपस्थिति में हुई।
नगर निगम अपील समिति ने अधिनियम अनुसार 11 प्रकरणों की प्रकरणवार सुनवाई करते हुए उसमें उभय पक्षो को ध्यानपूर्वक सुना. अपील समिति ने 4 प्रकरणों को निराकृत करने आदेश दिया, वहीं पूर्व के 3 लंबित प्रकरणों को निराकृत करने का आदेश दिया. आज के शेष 7 प्रकरणों की सुनवाई हेतु नगर निगम अपील समिति द्वारा अगली तिथि देने के आदेश दिए गए है।







