हैदराबाद (विश्व परिवार)। जनजातीय समुदायों के बच्चों के पोषण और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शुरू की गई एक अनूठा प्रयास के तहत, एनएमडीसी ने 20 मई से 15 जून 2026 तक दंतेवाड़ा जिले के 17 गांवों में समर कैंप
ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया है ।
इस अनूठी पहल के माध्यम से गर्मी की छुट्टियों के दौरान लगभग 1700 बच्चों को अनुभवात्मक शिक्षण (experiential
learning), रचनात्मकता तथा खेलकूद से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई है । हालांकि अधिकांश गांवों में ये
गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, फिर भी बच्चों की संख्या बढ़ाने व जुटाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । वर्तमान
में, एनएमडीसी समर कैंप में प्रत्येक गांव से प्रतिदिन 30 से 40 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है ।
इस शिविर में बच्चे प्रतिदिन तीन से चार घंटे का सफलता, खुशहाली व मनोरंजन का समय बिता रहे हैं, जिसके तहत वे
पठन-पाठन, शिल्प कार्य (क्राफ्टवर्क) और संगीत कार्यशालाओं में भाग लेते हैं । इसके बाद, वे फ्रिसबी, कबड्डी तथा खो-
खो जैसे ऊर्जावान खेलों का आनंद लेते हैं और अंत में स्वास्थ्यवर्धक स्वल्पाहार (रिफ्रेशमेंट) ग्रहण कर दिन का समापन
करते हैं ।
शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत संस्था वोस्का (WOSCA) के सहयोग से संचालित यह समर कैंप
बस्तर की अगली पीढ़ी के फलने-फूलने के लिए एक सुरक्षित और उत्साहजनक वातावरण तैयार कर रहा है ।
ग्रामीण समुदायों में, जहाँ संरचनात्मक व रचनात्मक शिक्षण के अवसरों की उपलब्धता सीमित है, वहाँ एनएमडीसी का
यह अनूठी पहल व प्रयास जमीनी स्तर पर बच्चों की क्षमता और उनकी आकांक्षाओं में निवेश करके इस गैप को पूरा रहा
है। ग्राम विकास के प्रति अपनी व्यापक प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, यह पहल वंचित समुदायों के बच्चों में सामाजिक
और व्यावहारिक कौशल ज्ञान प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर युवाओं के रूप में विकसित
होने में सहयोग मिल रही है।
जिन गांवों में समर कैंप शुरू किए गए हैं, वहां बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय हितधारकों (stakeholders) की ओर से
बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है और सामुदायिक भागीदारी निरंतर बढ़ रही है । आने वाले हफ्तों में इस पहल
के और विस्तार के साथ, एनएमडीसी परिवारों एवं समुदाय के सदस्यों को दंतेवाड़ा के बच्चों के लिए इस गर्मी को और
अधिक जीवंत बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है ।







