छत्तीसगढ़रायपुर

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

रायपुर (विश्व परिवार)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आज के दिन सारे भारत में मेगा रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम
आयोजित कर रहा है. इसी तारतम्य में हमारे बैंक के रिटेल विभाग द्वारा टाउन हॉल, रायपुर में मेगा रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को हमारे बैंक की विविध रिटेल ऋण योजनाओं जैसे आवास ऋण, वाहन ऋण, मार्टगेज लोन, गोल्ड लोन, एजूकेशन लोन, पर्सनल लोन व पेंशन लोन इत्यादि की जानकारी देना तथा ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार हरसंभव सहायता करते हुये रिटेल ऋण वितरित करना है जिससे ग्राहकों की आवश्यकता को पूरा किया जा सके. इस कार्यक्रम में लगभग 80 ग्राहकों ने बढ़-चढकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों को रिटेल ऋण संबंधी विविध योजनाओं की जानकारी देने के अलावा उनकी ऋण संबंधी समस्याओं के फीडबैक लेकर अपने रिटेल प्रोडक्ट व प्रक्रिया में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन भी बैंक द्वारा दिया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अविनाश डेवलपर्स प्रा.लि. के वाईस प्रेसीडेंट रमेश कुमार सिंग तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे के सेवानिवृत्त चीफ डीटीए डॉ. के. सत्यनायणा जी उपस्थित थे। पूरा कार्यक्रम बैंक के मुंबई मुख्यालय से पधारे उप महाप्रबंधक पार्थ सारथी नायडू के नेतृत्व में संपादित किया गया. यह कार्यक्रम रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख राकेश भूतडा एवं क्षेत्रीय प्रमुख प्रफुल्ल बंसल के समन्वय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक – रिटेल विष्णु शर्मा, संजय सिन्हा व देवेश वर्मा तथा रायपुर क्षेत्र की विविध शाखाओं से पधारे शाखा प्रमुख भी उपस्थित थे।
आज रायपुर क्षेत्र के तत्वाधान में टाउन हॉल, रायपुर में आयोजित मेगा रिटेल ऋण कैम्पेन में 53 रिटेल हितग्राहियों को 28 करोड के रिटेल ऋणों की स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम का संचालन बैंक की अधिकारी सुश्री गरिमा सिंग ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ऋण विभाग के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार ने दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts