देशनई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का हमला, पीएम मोदी को बताया ‘महंगाई मैन’

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। देश में 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का रिएक्शन सामने आ गया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी को ‘महंगाई मैन’ बताते हुए कहा कि वो जनता की जेब काटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की वसूली थमने का नाम नहीं ले रही है।
दरअसल आज यानी 25 मई की सुबह-सुबह देश के नागरिकों को मोदी सरकार ने महंगाई की चौथी किस्त जारी कीतेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। इस तरह 10 दिन में पेट्रोल और डीजल 7.5 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन सामने आया है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘महंगाई मैन’ मोदी ने पेट्रोल-डीजल 11 दिन में 8 रुपए महंगा कर दिया। आज फिर पेट्रोल पर 2.87 रुपए और डीजल पर 2.80 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। कुल: पेट्रोल 8.06 रुपए, डीजल 7.80 रुपए अपने पूंजीपति दोस्तों को मालामाल करने के लिए मोदी जनता की जेब काटने में लगे हैं। लोग महंगाई में पिस रहे हैं, परेशान हैं- लेकिन ‘महंगाई मैन’ की वसूली थमने का नाम नहीं ले रही।

कब-कब बढ़े दाम

  • 15 मई: पेट्रोल 3.29 रुपए, डीजल 3.11 रुपए
  • 19 मई: पेट्रोल 96 पैसे, डीजल 94 पैसे
  • 23 मई: पेट्रोल 94 पैसे, डीजल 95 पैसे
  • 25 मई: पेट्रोल 2.87 रुपए, डीजल 2.80 रुपए

बता दें कि तेल कंपनियों ने 25 मई की सुबह 6 बजे से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में पहले जो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर था, वह अब आज से 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिकेगा। यानी कि डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसी तरह से पहले पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर थी, जो आज 25 मई को बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जो कल के रेट 108.45 के मुकाबले कुछ ज्यादा है। यहां पेट्रोल की अब तक सबसे कम कीमत 6 मई को 103 रुपये प्रति लीटर थी।
15 मई से महंगा होने का सिलसिला जारी
मध्य पूर्व में संकट शुरू होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 मई को पहली बार इजाफा किया गया था। तब दोनों ईंधनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। विगत शनिवार (23 मई) को तेल के दाम 87 पैसे बढ़ा दिए गए थे। अब 48 घंटे के अंदर चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये से अधिक की वृद्धि कर दी गई है। इस तरह से 4 बार की बढ़ोतरी के बाद दाम में अब तक 7.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts