नई दिल्ली (विश्व परिवार)। नीट पेपर लीक पर दो महीने पीएम मोदी की नींद टूटी है। नीट पेपर लीक पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। NEET Paper Leak पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आज (मंगलवार) को एनडीए संसदीय दल की बैठक में नीट पेपर लीक को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे। पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।
दरअसल संसद के मानसूस सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक को लेकर बड़ी बात कही।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया है। पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा भी कराई गई। पीएम मोदी ने इस पूरे मामले को ‘घोर पाप’ बताया और कहा कि सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा ताकि आगे कभी पेपर लीक जैसी घटना न हो। पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे। पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
रिजिजू ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी ने सख्ती, सजा और फुलप्रुफ सिस्टम की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार छात्रों को लेकर काफी संवेदनशील है। नीट पेपर लीक के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। री-एग्जाम कराया गया और रिजल्ट में भी कोई विलंब नहीं हुआ। आगे पेपर लीक ना हो, इसके लिए सख्ती से कदम उठाया जाए।
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने इस पर जोर दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।







