रायपुर

रायपुर ग्रामीण में विधायक मोतीलाल साहू ने बांटी साइकिलें, विद्यार्थियों को दिया उज्ज्वल भविष्य का संदेश

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय मोतीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य में हाई स्कूल, सोन डोंगरी में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें वार्ड नंबर 2 भगत राम हरबंस , सुरेश पटेल ,नारद कौशल ,लखन लाल साहू , निरंजन साहू , दीनदयाल साहू , गोपी सिंहना , कामिनी साहू , प्रमित तिवारी ,प्रेम साहू , शिव शंकर साहू ,दीनदयाल साहू , विजय महानन्द ,भनपुरी मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा।
विधायक  मोतीलाल साहू का विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास निश्चित ही प्रेरणादायी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts