रायपुर (विश्व परिवार)। आशा देवी रेखचंद लुनिया ट्रस्ट के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026 को रायपुर के चंगोराभाठा स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। इसमें आम नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच के साथ आयुर्वेदिक परामर्श एवं नाड़ी परीक्षण की सुविधा मिलेगी। इसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराने और विशेषज्ञों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन का संचालन आशा देवी रेखचंद लुनिया ट्रस्ट, रायपुर द्वारा किया जा रहा है। शिविर में एसएस क्रिएशन, बिट बाइट इन्फोटेक और अजीम एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, रायपुर सहयोगी के रूप में शामिल हैं। वहीं, मेडिकल सहयोग आईएलएस हॉस्पिटल, रायपुर तथा कान्हा आयुर्वेदिक केयर की ओर से दिया जाएगा। कान्हा आयुर्वेदिक केयर की डॉ. रुचा साहू आयुर्वेदिक परामर्श प्रदान करेंगी।
शिविर में शामिल होने के लिए इच्छुक नागरिक मोबाइल नंबर 9630311118 और 6332745785 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।







