Blog

जैन राजनीतिक चेतना मंच का दो दिवसीय जिला अधिवेशन सम्पन्न

बूंदी (विश्व परिवार)। जैन राजनीतिक चेतना मंच, बूंदी (राजस्थान प्रदेश) द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला अधिवेशन एक निजी रिसोर्ट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का उद्देश्य जिले में मंच की गतिविधियों को सक्रिय करना, भविष्य की रूपरेखा तैयार करना तथा राष्ट्रीय जनगणना में जैन समाज की वास्तविक संख्या दर्ज करवाने हेतु समाज को जागरूक एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

अधिवेशन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच के परम संरक्षक प्रदीप जैन आदित्य (झांसी) रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आदरणीय हुकम जैन हाकाकाल (कोटा) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चेलावत एवं मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जैन हाकाकाल (भोपाल) उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि प्रदीप जैन आदित्य ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता, राजनीतिक सहभागिता एवं जनगणना में सही जानकारी दर्ज करवाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हुकम जैन हाकाकाल ने कहा कि जैन समाज की वास्तविक जनसंख्या करोड़ों में होने के बावजूद वर्ष 2011 की राष्ट्रीय जनगणना में इसकी संख्या बहुत कम दर्ज हुई। उन्होंने समाजजनों से आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 में धर्म एवं जाति के कॉलम में सही रूप से जैन अंकित करवाने का आह्वान किया।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चेलावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को अपनी-अपनी विचारधारा के अनुरूप राष्ट्रीय राजनीतिक दलों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज के उत्थान के लिए भी संगठित रूप से कार्य करना चाहिए, ताकि जैन समाज राजनीतिक रूप से सशक्त बन सके।

मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जैन हाकाकाल ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक लोगों को आजीवन सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में मंच के प्रदेश महामंत्री टीकम जैन ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि समाजहित में इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

महेंद्र जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष बघेरवाल संघ, महावीर जैन अध्यक्ष सकल जैन समाज बूंदी, विनोद जैन सरपंच, योगेन्द्र जैन, भीम चंद जैन मंच पर उपस्थित थे।

अधिवेशन में मनीष जैन, अशोक जैन, पंकज जैन, रवि जैन, रोहित जैन, सुमित जैन, जितेंद्र जैन, संजय जैन, कमल जैन, नरेंद्र जैन, त्रिलोक जैन, सकल जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts