छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ गंगा प्रसादी कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, दिवंगत पुण्यात्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • विधायक सुनील सोनी की पूज्य बहन को मुख्यमंत्री साय एवं विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर (विश्व परिवार)। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी की पूज्य बहन के गंगा प्रसादी कार्यक्रम में दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा रायपुर में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि जीवन-मृत्यु प्रकृति का शाश्वत सत्य है, किंतु अपनों का वियोग सदैव पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts