छत्तीसगढ़रायपुर

ROLBOL Raipur Blaze और ITSA Hospital की पहल, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

रायपुर (विश्व परिवार)। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर ROLBOL Raipur Blaze की टीम ने ITSA Hospital के सहयोग से रविवार को महिला स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया। कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता, सर्वाइकल कैंसर, एचपीवी वैक्सीनेशन तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जयेश शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा नायक तथा AIIMS रायपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी देवांगन ने उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों के बारे में जागरूक करते हुए वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र एवं स्वास्थ्य जागरूकता क्विज़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ROLBOL Raipur Blaze की चेयरपर्सन नेहा शल्मन ने कहा कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. ईशी मंड्रिक एवं डॉ. नेहा अग्रवाल ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में प्रचलित भ्रांतियों को दूर करना था।
कार्यक्रम में ITSA Hospital के CEO सूरज, ROLBOL के संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी, सीमा सदानी, गुंजन गोयल, अंकित शर्मा, डॉ. पूजा वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts