छत्तीसगढ़सुकमा

सुकमा में प्रार्थना सभा के दौरान बवाल, दो पक्षों में हिंसक झड़प; कई ग्रामीण घायल

सुकमा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गया। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हालात पर पैनी नजर रखे हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार, तोंगपाल थाना क्षेत्र के साडरापाल गांव में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई ग्रामीण घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही तोंगपाल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायल ग्रामीणों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts