नई दिल्ली (विश्व परिवार)। कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। डीके शिवकुमार कर्नाटक के सीएम बन गए हैं। बेंगलुरु के लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की की शपथ दिलाई। वहीं जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जबकि पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे समेत 12 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सभी ने डीके शिकुमार के साथ ही शपथ ली।
डीके शिवकुमार के शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व सीएम सिद्धारमैया शामिल हुए। इन दोनों के अलावे हिमाचल प्रदेश के सीएम, तेलंगाना सीएम, केरलम सीएम भी शामिल हुए।
कर्नाटक के CM पद की शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार ने उन संतों का आशीर्वाद लिया। सभी धर्मो के संत उनके ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोक भवन पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल से सामने आए दृश्यों में शिवकुमार को शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले धार्मिक नेताओं का अभिवादन करते और उनका आशीर्वाद लेते हुए देखा गया।
मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण का खास ख्याल
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा गया है। वोक्कालिगा, लिंगायत और दलित कोटा के तहत तीन-तीन मंत्रियों को मंत्री पद दिए गए हैं। जबकि कुरुबा समुदाय से दो मंत्रियों को पद मिले हैं। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति, मुस्लिम और ईसाई कोटा के तहत एक-एक मंत्री पद देकर सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।






