छत्तीसगढ़रायपुर

दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, रायपुर में आज लगेगा विशेष जॉब फेयर

रायपुर (विश्व परिवार)। नौकरी की तलाश कर रहे दिव्यांगजनों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल करते हुए रायपुर रोजगार कार्यालय में शुक्रवार (5 जून) को रोजागर मेले लगने वाला है. इसमें स्काई ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी. चयनित उम्मीदवारों को 11 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
रोजगार मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले (श्रवण यंत्र की सहायता से) तथा देखने में कठिनाई वाले (चश्मे की सहायता से) दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे. मेले में क्रेडालिस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) और विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार प्रतिमाह 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र रायपुर और सिलतरा रहेगा. रोजगार मेले में छत्तीसगढ़ के ऐसे दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, और वह बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हैं, रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है. अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की मूल, छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना जरूरी होगी होना होगा. अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts