रायपुर (विश्व परिवार)। सोमवार को रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत दिशा कॉलेज रामनगर के सामने के मुख्य मार्ग के किनारे नाला की बारिश पूर्व सफाई अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
महापौर मीनल चौबे ने जोन 7 अधिकारियों को नालों के तल्ले तक पूर्ण सघन सफाई बारिश के पूर्व करवाकर गंदे पानी की सुगम निकासी की व्यवस्था पूर्व निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि सफाई अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही और कार्य में सुस्ती कदापि सहन नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी जलभराव हुआ, तो इसके लिए सीधे संबंधित जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी जवाबदेह होंगे।
महापौर मीनल चौबे द्वारा किए गए बारिश पूर्व नालों की सफाई के निरीक्षण के दौरान जोन 7 की जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद आनंद अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू एवं संबंधित नगर निगम जोन 7 के कर्मचारी उपस्थित रहे।







