छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन, महापौर मीनल चौबे ने हितग्राहियों को किया सम्मानित

रायपुर  (विश्व परिवार)। आज नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर निगम मुख्यालय परिसर में “स्वनिधि महोत्सव” का सफल आयोजन किया गया, जिसमें महापौर मीनल चौबे और नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन और समाज कल्याण विभाग के अध्यक्ष खेम कुमार सेन सम्मिलित हुए एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रभारी अधिकारी नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही की उपस्थिति मंच पर रही ।
महापौर मीनल चौबे ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त कर जीवन में आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बनने का प्रण लेवें. महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नारी शक्ति के प्रति दिव्य सोच का परिचायक है. अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पथ विक्रेताओ के नवीन आवेदन , लाभान्वित पथ विक्रेताओं का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग, डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने हेतु पेटीएम के माध्यम से क्यू आर कोड का वितरण, लाभान्वित हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराना,उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों एवं बड़ी संख्या में पथ विक्रेताओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

इस अवसर पर मंच पर महापौर मीनल चौबे ने एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में योगदान देने वाले बैंक अधिकारियों को सम्मान एवं त्वरित ऋण प्राप्त हितग्राहियों कोधनादेश प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभ, समय पर ऋण पुनर्भुगतान, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न प्रोत्साहनों की जानकारी दी गई।
साथ ही हितग्राहियों को ऋण वितरण, डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से स्वनिधि महोत्सव में उपस्थित समस्त हितग्राहियों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने एवं स्वरोजगार को सशक्त बनाने की अपील की गयी ।
कार्यक्रम में उपस्थित पथ विक्रेताओं ने योजना से प्राप्त लाभों एवं अपने अनुभवों को साझा किया।
स्वनिधि महोत्सव का समापन सभी अतिथियों, बैंक प्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts