दुर्ग

50 लाख रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर पार्किंग स्थल में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन

  • महापौर अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया शुभारंभ, निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
  • समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के प्रमुख प्रशासनिक केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वार्ड क्रमांक 38 स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पार्किंग स्थल में 50 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आयुक्त सुमित अग्रवाल, निगम सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर तथा वार्ड पार्षद रामचंद सेन की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

भूमिपूजन उपरांत महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए पहुंचते हैं। पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पूर्ण होने से पार्किंग व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसे आधारभूत विकास कार्य आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर, कार्यपालन अभियंता मो. सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता मोहित मरकाम, संभव जैन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे/जनसंपर्क/राजू बक्शी

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts