रायपुर

तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन द्वारा किया गया

रायपुर (विश्व परिवार)। जनपद पंचायत धरसीवां के मंगल भवन में तीन दिवसीय शिविर (18 जून से 20 जून ) का शुभारंभ किया गया जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास समाज कल्याण लोक स्वस्थ यांत्रिकी नगर पंचायत कुर्रा विद्युत विभाग कृषि राजस्व खाद्य pm स्वनिधि वीबी राम जी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण मत्स्य स्वास्थ विभाग आदि द्वारा शिविर लगा हितग्राहियों का पंजीयन और योजनाओं की जानकारी दी गई प्रथम दिवस लगभग 100 हितग्राहियों ने शिविर का लाभ उठाया इस अवसर पर सरोज चन्द्रवंशी जिला पंचायत सभापति जनपद पंचायत सभापति बबीता गणेशन जी पूजा वर्मा विजय साहू जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी तहसीलदार बाबू लाल कुर्रे पंचायत इंस्पेक्टर यदु po nrega जया सहित जनपद सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
केन्द्र सरकार के यशस्वी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ लेने हेतु तीन दिवसीय पंजीयन शिविर में नगर पंचायत कुंरा के नागरिक पात्रता अनुसार केंद्र एवं राज्य की समस्त समस्त हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ ले सकते है नगर पंचायत CMO दीपक शर्मा ने नगर पंचायत वासियों को शिविर में पहुँचने का आवाहन किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts