छत्तीसगढ़रायपुर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमलनारायण शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

रायपुर (विश्व परिवार)। आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करने नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से राजधानी शहर के जीई मार्ग में स्थित शहीद स्मारक भवन के प्रांगण में स्थित उनकी मूर्ति स्थल के समक्ष संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया। पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, नगर निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता आर.के. चौबे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा की सुपुत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार सविता पाठक, उनके परिवारजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा को पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थल पर शहीद स्मारक भवन के प्रांगण में पहुंचकर सादर नमन किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts