देशनई दिल्ली

सिंगापुर में 400 से ज्यादा भारतीय-बांग्लादेशी श्रमिकों को महीनों से नहीं मिला वेतन, तीन कंपनियां जांच के घेरे में

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। भारत और बांग्लादेश के 400 प्रवासी श्रमिकों ने विदेशी स्वामित्व वाली सिंगापुर में पंजीकृत तीन कंपनियों पर वेतन न देने का आरोप लगाया है. सिंगापुर के श्रम मंत्रालय ने सोमवार को भारत और बांग्लादेश के 100 श्रमिकों की शुरुआती शिकायतों का संज्ञान लेते हुए KPA इंजीनियरिंग, VVR प्लांट इंजीनियरिंग और SK इंडस्ट्रीज के खिलाफ जांच शुरू कर दी. प्रवासी श्रमिकों के हितों के लिए काम करने वाले कुछ गैर-सरकारी संगठनों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिंगापुर में भारतीय हाई कमीशन ने बुधवार शाम को कहा कि वे सिंगापुर की उन तीन कंपनियों के कर्मचारियों के संपर्क में हैं, जिन्हें महीनों से सैलरी नहीं मिली है।
सिंगापुर की तीन कंपनियों पर 400 से ज्यादा भारतीय और बांग्लादेशी कर्मचारियों को वेतन और आवास न देने का आरोप है. सिंगापुर की एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र की खबर के अनुसार, मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के 100 प्रवासी श्रमिकों के एक अन्य समूह ने वेतन न मिलने और आवास संबंधी समस्याओं का भी आरोप लगाया है।
सिंगापुर की एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों कंपनियों के एक कॉमन डायरेक्टर की पहचान भारतीय नागरिक रामू पलानी वेलु के तौर पर हुई है. सिंगापुर के स्थायी निवासी रामू पलानी के बारे में आशंका व्यक्त कि जा रही है कि वे देश छोड़कर चले गए हैं।
सूत्रों से पता चला है कि सिंगापुर के स्थायी निवासी रामू पलानी वेलु सिंगापुर में सात कंपनियों के डायरेक्टर हैं, जो एयर-कंडीशनिंग, प्लंबिंग और बिल्डिंग से जुड़ी सेवाएं देती हैं।
वहीं, सिंगापुर में भारतीय हाई कमीशन ने बुधवार शाम को कहा कि वे ‘नेशनल ट्रेड्स यूनियन कांग्रेस’ और ‘मिनिस्ट्री ऑफ मैनपावर’ के साथ भी तालमेल बिठा रहे हैं, जो प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनिस्ट्री ऑफ मैनपावर ने इशारा किया है कि वह नियमों के संभावित उल्लंघन के लिए KPA इंजीनियरिंग और SK इंडस्ट्रीज की जांच कर रही है. यह मामला 400 से ज्याजा ऐसे कर्मचारियों से जुड़ा है।
जिन प्रवासी मजदूरों को वेतन नहीं मिला था, उन्होंने सोमवार को मैनपावर मंत्रालय को इस मामले की जानकारी दी।नेशनल ट्रेड्स यूनियन कांग्रेस (NTUC) के सेक्रेटरी-जनरल एनजी ची मेंग, ने कहा कि ‘ट्राइपार्टाइट अलायंस फॉर डिस्प्यूट मैनेजमेंट’ और ट्राइपार्टाइट पार्टनर इस मामले से जुड़े मालिकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts