Blog

रेवाडीह वार्ड में महारानी रानी दुर्गावती बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

रेवाडीह  (विश्व परिवार)। आज रेवाडीह वार्ड में महान वीरांगना, स्वाभिमान एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली महारानी रानी दुर्गावती जी की 462वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखराम मात्रा ने की। उन्होंने समाज को अपनी संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा हेतु जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रोम सिंह मंडलोई, पुरंदर उइके, गणेश्वर पटेल, प्रहलाद ठाकुर, अलेंद्र ठाकुर, ईश्वर चंद्रवंशी,देव सिंह अमेला, सलामे सहित रेवाडीह वार्ड के अनेक नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने वीरांगना रानी दुर्गावती के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts