छत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नन्हे बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद

  • “हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद”— विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया जनभागीदारी का आह्वान
  • पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जिला चिकित्सालय पंडरी से अभियान की शुरुआत की
  • राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश

रायपुर (विश्व परिवार)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला चिकित्सालय, पंडरी, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नन्हे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देश के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि भारत को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प और अधिक मजबूत हो सके।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा केवल जागरूकता और समय पर टीकाकरण से ही संभव है। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।
उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अभियान के दौरान अपने आसपास के प्रत्येक 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं अभियान से जुड़े सभी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण से ही यह जनस्वास्थ्य अभियान सफल हो रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पोलियो उन्मूलन के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts