रायपुर

‘मन की बात’ में PM मोदी का संदेश: मिट्टी की गणेश प्रतिमा अपनाएं, प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का आह्वान

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि मन की बात में भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में सामूहिक रूप से भागीदारी निभायी — मन की बात में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी की मूर्ति अपने गांवों की मिट्टी एवं स्थानीय कलाकारों से बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि हमें प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां नहीं स्थापित करनी है इससे जल प्रदूषित होता है । आज मन की बात में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा की वे अपने शहरों एवं गांवों में मध्यप्रदेश के राजगढ़ की महिलाओं के द्वारा प्लास्टिक कचरे को रिसाइकलिंग कर के सजावटी सामान बना कर शहर को सुंदर करने के कार्यों से सीख लेवे जिससे गांवों एवं शहरों में प्लास्टिक कचरे का निपटान को सही दिशा मिल सकेगी उपरोक्त जानकारी प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही आज मन की बात का सामूहिक रूप से सहभागी बनने प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों ने आदरणीय प्रधानमंत्री की मन की बात का सामूहिक रूप से टीवी में देखा एवं उनके सारगर्भित भाषण से देश हित में प्रेरणा ली । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मन की बात के प्रभारी कमल पारेख, मीडिया प्रभारी संतोष बैद , भावेश भुसारी, भूपेंद्र डागा, नीरज अग्रवाल, सुमित शर्मा, रमेश शर्मा, जयेश पारेख आदि भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts