छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर निगम के नव मनोनीत एल्डरमैनों का सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने किया स्वागत, नगर निगम अधिनियम की पुस्तक भेंट की

रायपुर (विश्व परिवार)। आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड ने छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर निगम रायपुर में नव नामांकित 10 पार्षदो, एल्डरमेनो का नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के प्रथम तल पर कार्यालयीन कक्ष में आत्मीय स्वागत करते हुए बुके देकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम रायपुर के नव नामांकित पार्षदो, एल्डरमेनो को छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की पुस्तक प्रति भेंट की एव नगर निगम अधिनियम को पढ़कर इसके प्रावधान अनुरूप कार्य कर नगर विकास में भागीदार बनकर नागरिको को सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य निरतर करने का संकल्प लेने का आव्हान सभी नव नामांकित पार्षदों, एल्डरमेनों सर्वश्री रामकिकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडमुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी श्रीनिवास राव, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषि साहू से किया। इस दौरान नगर निगम सभापति के कार्यालयीन कक्ष में नगर निगम रायपुर की सचिव संगीता साहू सहित नगर निगम सचिवालय एवं सभापति कार्यालय के सबंधित कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts