छत्तीसगढ़रायपुर

20 वर्षों की सफलता, समर्पण और उत्कृष्टता का उत्सव, मैक में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर में महाविद्यालय का 20वाँ स्थापना दिवस अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रतिवर्ष स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने दो दशकों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट सेवाओं का उत्सव मनाते हुए संस्थान की निरंतर प्रगति का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमेन डॉ. रमेश अग्रवाल जी ने किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल , बीरेन्द्र अग्रवाल , प्रहर्ष प्रमोद अग्रवाल सम्मानीय ट्रस्टीगण तथा विशेष रूप से नवल किशोर अग्रवाल जी, प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी, उप-प्राचार्य डॉ.श्वेता तिवारी, एडमिनिस्टेªटर मि. शिवांगी मिश्रा, समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की 20 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के समर्पण, परिश्रम एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने महाविद्यालय की निरंतर प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. रमेश अग्रवाल ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा से बडा कोई धन नहीं होता है। वर्तमान मे मैक कॉलेज 20 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने भविष्य में भी उत्कृष्टता की इस परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया।
पूर्व चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की गौरवशाली यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि 2006 में 93 विद्यार्थियों से खुला यह कॉलेज संस्कार और अनुशासन के लिए शहर में जाना जाता है।
प्रहर्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि मैक कॉलेज शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में नए आयाम गढ रहे है। विगत 10 वर्षों से इस कॉलेज का सहभागी रहा हूं और आगे भी मेरा योगदान बना रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की 2006 से 2026 तक की यात्रा को पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कॉलेज की उपलब्धियों, शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में प्राप्त सफलताओं का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य डॉ.श्वेता तिवारी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts