रायपुर (विश्व परिवार)। नेपाल से प्रारंभ सर्वोदय शांति यात्रा का आगमन रायपुर में हुआ. विदित हो की “”नेपाल केसरी “” राष्ट्र संत प .पू.डॉ,मणीभद्र म. सा.अन्य शिष्यों के साथ नेपाल से 1700 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए रायपुर आगमन हुआ . इस यात्रा की शुरुआत 6 जनवरी 2026 को नेपाल के पोखरा से प्रारंभ हुई थी.उपरोक्त जानकारी श्री श्रमण संघ रायपुर के विजय संचेती ने दी. श्री संचेती ने इस यात्रा का उद्देश्य के बारे में बताया कि जन जन तक हर धर्म के मानने वालो को अंहिसा मय जीवन जीने की कला सीखाना और इस मनुष्य भव का सदुपयोग ज्यादा से ज्यादा जीवन मे धर्म ध्यान, तप, त्याग, तपस्या,अचौर्य ,ब्रह्मचर्य ,अनेकांतवाद,हो,,तथा क्रोध,मान ,माया ,लोभ, इर्ष्या, राग द्वेष से हमे खुद को कैसे बचाना है. आज यात्रा के संयोजक श्री मणीभद्र मुनि म,सा,श्री पुनीत मुनि म,सा, श्रीश्रमण संघ परिवार रायपुर के अध्यक्ष अशोक पटवा के नेतृत्व मे प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात हुई। डाॅ,श्री मणीभद्र मुनि जी एवं राज्यपाल साहब के बीच आधात्मिक धर्म चर्चा हुई . महामहिम रमेन डेका ने संतो को शाल ओढ़ाकर उनका ससम्मान किया। संघ अध्यक्ष अशोक पटवा आदि पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल जी को शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर स्वागत किया एवं जैन ग्रंथ भेंट किए ।







