छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण, निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने निर्माण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का सम्बंधित निर्माण स्थलों पर पहुंचकर प्रत्यक्ष भौतिक निरीक्षण किया एवं विकास कार्यों की प्रगति की स्थल समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
आयुक्त संबित मिश्रा ने तेलीबाँधा में 39 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन टेक्निकल टावर के निर्माण कार्य की प्रगति देखी. आयुक्त ने पंडरी में 14 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन वीमेन हॉस्टल और नरेय्या तालाब के समीप 14 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन वीमेन हॉस्टल के विकास कार्यों का निरीक्षण नगर निगम के अधीक्षण अभियंता इमरान खान, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने अधिकारियों को टेक्निकल टावर और दो स्थानों में वीमेन हॉस्टल के निर्माण कार्यों की प्रगति को तत्काल गतिमान करने और विकास कार्य शीघ्र सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts