छत्तीसगढ़रायपुर

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

रायपुर (विश्व परिवार)।  आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर के जी. ई. मार्ग में शारदा चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद जयन्ती भाई पटेल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयन्ती पर सादर नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts