देशनई दिल्ली

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक जारी, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर होने की चर्चा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी बैठक में नहीं पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में दोनों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद इस्तीफा दिया था। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे हैं। पहले जानकारी सामने आई थी कि वह बैठक में नहीं शामिल होंगे।

पदेन सदस्य के. पाराशरण, नृपेंद्र मिश्रा और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि प्रशांत लोखंडे और यूपी सरकार के प्रतिनिधि संजय प्रसाद बैठक में ऑनलॉइन जुड़े हैं।

ट्रस्ट में 14 सदस्य हैं। इनमें से 4 पदेन सदस्य हैं। किसी भी प्रस्ताव को पास करने के लिए दो-तिहाई सदस्यों की सहमति जरूरी है। पदेन सदस्यों के वोट काउंट नहीं होते हैं। चंपत और अनिल इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में 8 सदस्यों में से 6 सदस्यों की सहमति के बाद ही फैसला संभव है।

इससे पहले, सोमवार दोपहर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल ने लेटर जारी करके पहली बार चढ़ावा चोरी पर बयान दिया। उन्होंने कहा- चोरी से मैं आहत हूं। जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts