बलरामपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जंगली मशरूम खाकर दो बच्चे समेत 9 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 9 लोगों ने जंगली मशरूम खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए वाड्राफनगर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
BMO ने की अपील
बीएमओ डॉक्टर हेमंत दीक्षित का इस मामले में कहना है कि सभी की स्थिति सामान्य है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अभी जंगली पुटु (खुखड़ी) खाने से लोग बचे क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ जहरीली भी हो सकती है।







