Blog

नगर विकास को मिली रफ्तार, नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने 12 लाख के विकास कार्यों का किया स्थल पूजन

जामुल (विश्व परिवार)। नगर पालिका परिषद जामुल द्वारा विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों में लगभग 12 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का विधिवत स्थल पूजन किया।

अध्यक्ष ठाकुर ने वार्ड क्रमांक 13 में 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड, महतारी चौक में 3 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड तथा वार्ड क्रमांक 20 स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय परिसर में 2 लाख रुपये की लागत से चबूतरा निर्माण कार्य का स्थल पूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार परिषद की प्राथमिकता है। सभी विकास कार्य गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण कराए जाएंगे ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

स्थल पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, पार्षद श्रीमती कविता विशाल, दीपक गुप्ता, तुलाराम टंडन, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, बाली बर्मन, मेवाराम कुशवाहा, तिवारी जी, विक्की भैया, शशिकांत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts