भिलाई

एसएलआरएम सेंटर की महिला दीदियों को मिले सुरक्षा उपकरण, निगम ने बढ़ाई सफाई कर्मियों की सुरक्षा

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई ने सफाई व्यवस्था से जुड़ी महिला स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जोन-4 खुर्सीपार के वार्ड क्रमांक-42 स्थित गौतम नगर एसएलआरएम सेंटर में कार्यरत महिला दीदियों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जोन आयुक्त येशा लहरे ने महिला कर्मियों को अपने हाथों से सुरक्षा उपकरण प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने से दुर्घटनाओं और संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। निगम प्रशासन का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर ढंग से अपनी सेवाएं दे सकें। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और उनकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप अभियंता बसंत साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी तथा स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts