रायपुर (विश्व परिवार)। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा ट्रेन संख्या 19021/19022 ब्रह्मपुर–उधना -ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं गुजरात के यात्रियों को सीधी एवं सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक एलएचबी कोचों से सुसज्जित है।
गाड़ी संख्या 19021/19022 ब्रह्मपुर-उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस को हफ़्ते में 03 दिन चलने का निर्णय लिया गया था अब यह गाड़ी प्रतिदिन चलेगी।
गाड़ी संख्या 19021 उधना ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस उधना स्टेशन से दिनांक 09 जुलाई, 2026 से एवं गाड़ी संख्या 19022 ब्रह्मपुर उधना अमृत भारत एक्सप्रेस ब्रह्मपुर स्टेशन से दिनांक 10 जुलाई, 2026 से प्रतिदिन चलेगी।







