भिलाई (विश्व परिवार)। भिलाई-चरौदा निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होगा पद्मविभुषण स्व. डॉं तीजन बाई के नाम। महापौर परिषद द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा गया।
नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरौदा कार्यालय के महापौर कक्ष में आज गुरूवार दिनांक 09 जुलाई 2026 को एम.आई.सी. की बैठक आहुत की गई। महापौर निर्मल कोसरे की अध्यक्षता में समस्त एम.आई.सी. सदस्यो द्वारा गनियारी में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को छत्तीसगढ़ की महान कलाकार स्व. डॉं तीजन बाई के नाम करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मती से पारित करते हुए शासन को भेजे जाने की अनुशंसा की गई। बैठक के उपरांत महापौर श्री कोसरे ने कहा कि यह बहुत ही गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ माटी में स्व. डॉं तीजन बाई जैसे महान कलाकार ने जन्म लिया, हमारे लिए यह और भी गर्व का विषय है कि भिलाई-चरौदा नगर निगम के वार्ड 40 गनियारी की मे ही स्व. तीजन दीदी के जीवन का सर्वाधिक काल व्यतीत हुआ। गनियारी में वर्तमान में संचालित हो रहे शासकीय उ.मा. विद्यालय को भविष्य में पद्मविभुषन डॉं. तीजन बाई के नाम से जाना जायेगा। श्री कोसरे ने आगे यह भी कहा कि डेढ़ करोड़ की लागत से हमारे निगम द्वारा गनियारी गांव में एक भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका नाम भी डॉ. तीजन बाई के नाम पर ही रखा जायेगा। आज की बैठक में एम.आई.सी. सदस्य मोहन साहू, मनोज कुमार, देवकुमारी भल्लावी, दीप्ती आशीष वर्मा, संतोषी निषाद, एम.जानी, एस. वेंकट रमना, ईश्वर साहू के आलावा निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, निगम सचिव लिंगेश्वर राव, स्थापना प्रभारी राजू वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।






