देशनई दिल्लीविदेश

अमेरिका-ईरान टकराव तेज, हमलों के बीच भारतीय नाविक की मौत का दावा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। एक बार फिर अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) भड़क गया है। अमेरिका ताबड़तोड़ हमले कर ईरान पर कहर बरपा दिया है। अमेरिका लगातार तीसरी रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला कर ड्रोन-मिसाइल ठिकाने को तबाह कर दिया। ईरान के बंदर अब्बास, किश द्वीप, बुशहर प्रांत के जम शहर और क़ेश्म द्वीप में कई जोरदार धमाके सुनाई दिए। वहीं ईरान भी अमेरिकी हमले के जवाब में खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। ईरान की आईआरजीसी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पास यूएई (UAE) के दो ऑयल टैंकरों पर मिसाइल हमला। ईरान के हमले में भारतीय नाविक की मौत हो गई। जबकि छह भारतीयों समेत आठ चालक दल के सदस्य घायल हो गए।
तेल टैंकर्स पर हुए हमले के बाद यूएई भड़क गया हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जबकि ईरान का दावा है कि जहाजों को केवल चेतावनी देने के लिए कार्रवाई की गई थी।
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारे झंडे वाले दो तेल टैंकर मोम्बासा (Mombasa) और बहिया (Bahia) को ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दक्षिणी मार्ग में ईरानी क्रूज मिसाइलों ने निशाना बनाया। मंत्रालय के अनुसार, हमले में मोम्बासा टैंकर पर तैनात एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। इसके अलावा आठ अन्य नाविक घायल हुए हैं, जिनमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
यूएई ने भारत सरकार और भारतीय जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की
यूएई के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में अपने तेल टैंकर ‘मोम्बासा’ (Mombasa) और ‘अल बहियाह’ (Al Bahiyah) पर ईरान के मिसाइल हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। विदेश मंत्रालय ने हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत पर भारत सरकार और भारतीय जनता के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। मंत्रालय ने कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव 2817 का खुला उल्लंघन है।
यमन से सऊदी अरब पर भी मिसाइलें दागने की खबर
इस बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। यमन के हूती विद्रोहियों न सऊदी अरब के आभा एयरपोर्ट की दिशा में कम से कम छह मिसाइलें दागी। सऊदी अरब के असीर क्षेत्र में कई धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। सऊदी अरब ने हमले की निंदा करते हुए इसे बेशर्मी करार दिया। सऊदी अरब ने हमले का जवाब देने की चेतावनी दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts