रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर के धरमपुरा क्षेत्र स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फुंडहर में सोमवार को छात्रों के बीच मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया।
11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने क्लासमेट पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र की जांघ पर गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (वीवाई हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान कक्षा 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर पानी की बोतल फेंक दी। क्लासमेट ने बोतल फेकने का कारण पूछा तो छात्र ने बाहर देखने की धमकी दी और क्लास से बाहर चला गया।
स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र बाहर निकले तो कैंपस की पॉर्किंग में आरोपी ने छात्र और उसके साथियों ने हमला कर दिया और पास रखे चाकू चलाना शुरु कर दिया। आरोपियों के हमले से पीड़ित छात्र के जांघ में चाकू लग गया, तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
घायल छात्र के साथियों ने स्कूल प्रबंधन और परिजनों को सूचना दी। घायल छात्र का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद स्कूल परिसर में दहशत का माहौल है।
अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा
तेलीबांधा पुलिस के अनुसार घायल छात्र के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। चाकू चलाने वाले आरोपियों का पता लगाया ज रहा है, उन्हें जल्द हिरासत में लिया जाएगा।







