रायपुर

हिमलता साहू को पीएच.डी. की उपाधि

रायपुर (विश्व परिवार)।  हिमलता साहू को मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के शिक्षा संकाय द्वारा पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।
उन्होंने “शासकीय हिन्दी माध्यम विद्यालय तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षिक समायोजन क्षमता एवं शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
यह शोधकार्य शोध निर्देशक प्रो. डॉ. परविंदर हंसपाल ,डायरेक्टर , मैट्स स्कूल ऑफ़ एजुकेशन मैट्स विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, गुरुजनों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts