रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के तत्वावधान में आयोजित ‘Skyler World’ के औद्योगिक भ्रमण (Industrial Visit) के दौरान आपके द्वारा किए गए उत्कृष्ट आतिथ्य के लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
आपने जिस आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हमारा स्वागत किया तथा Skyler World की कार्यप्रणाली, आधुनिक उत्पादन प्रक्रिया और उत्कृष्ट उत्पादों से हमें अवगत कराया, वह अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।
आपका यह प्रयास न केवल आपकी व्यावसायिक दक्षता और दूरदर्शिता को दर्शाता है, बल्कि महिला उद्यमिता एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। आप जैसी सफल और प्रेरणादायी महिला उद्यमी समाज तथा नवोदित व्यवसायियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।







