छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर-बिलासपुर-रायपुर के मध्य मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग

  • रायपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 78875 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ

रायपुर (विश्व परिवार)। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से 21 जुलाई, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के स्टेशनों एवं ट्रेनों में रेलवे मजिस्ट्रेट श्री मयंक सोनी के साथ में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री अविनाश कुमार आनंद के साथ में उप मुख्य टिकट निरीक्षक ए.जैना, 10 टिकट चेकिंग स्टाफ, शामिल हुए साथ ही 09 रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं 05 जीआरपी स्टाफ शामिल थे।

इस टिकट चेकिंग अभियान में गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस,18518 विशाखापट्टनम कोरबा लिंक एक्सप्रेस, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12069 जनशताब्दी एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। इस मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में कुल 121 मामलों से 78875/- रुपये बतौर जुर्माना राजस्व प्राप्त हुआ ।
इसमें बिना टिकट के 68 मामलों से 54365 एवं अनियमित टिकट के 33 मामलों से 22310 /-रुपए अनबुक्ड लगेज के 20 मामलों से 2200/- रुपए राजस्व प्राप्त हुआ।

रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts