बालोद (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार बिजली के खम्भे से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर मौत हो गई और 5 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हुई है। मृतका की पहचान शारदा पाटिल उम्र 21 के रूप में हुई है, जो कि बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपने बुआ की शादी में घर आई हुई थी।
जानकारी के अनुसार, डौंडी नगर के बन्धियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के लोगों के साथ चिपरा गांव चौथिया कार्यक्रम में गए हुए थे। कार्यक्रम अटेंड करने के बाद घर वापस आ रहे थे, तभी दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हिन्दू होटल के पास उनकी स्विपट कार क्रमांक सीजी 07 बी एम 1040 अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना में छात्रा ने मौके पर दम तोड़ दिया, तो वही अन्य 05 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को डायल 112 की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वही दल्लीराजहरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।







