छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में CA ऑफिस से लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट ऑफिस में लाखों की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि ऑफिस का पुराना कर्मचारी ही निकला, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से 7 लाख 80 हजार रुपए जब्त किया है। यह पूरा मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, अपर्णा नायक ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सुंदर नगर 627 ओम सोसायटी रोड थाना डी.डी.नगर रायपुर में रहती है और सी.ए. तारवानी एंड एसोसियेट ऑफिस सिविल लाईन्स रायपुर में कैशियर के पद पर काम करती है। 21 जुलाई की सुबह जब ऑफिस का चालक पहुंचा, तो पता चला कि अज्ञात आरोपी ने 20 जुलाई की रात में ऑफिस में घुसकर कटर से कैश काउंटर का लॉक तोड़ दिया और नगदी रकम चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 331(4), 305 बी.एन.एस के तहत मामला दर्ज की और जांच शुरु की।
टीम ने खंगाले सीसीटीवी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही ऑफिस के कर्मचारियों से पूछताछ कर सीसीटीवी खंगाला गया।
चोरी का 7.80 लाख जब्त
इसी दौरान टीम ने ऑफिस के पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते को बिलासपुर से पकड़ा। पूछताछ में उसमें बताया कि उसे दुकान में रखने वाले नगदी रकम के संबंध में जानकारी रहती थी, जिसके कारण उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण धु्रव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की 7,80,000 रूपये नगद जब्त किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts