Home रायपुर कभी भी आ सकती है लोकसभा उम्‍मीदवारों की सूची, दिल्‍ली से रायपुर...

कभी भी आ सकती है लोकसभा उम्‍मीदवारों की सूची, दिल्‍ली से रायपुर लौटे डिप्‍टी CM साव ने कही ये बात, बोले- 11 सीटों पर जीतेगी भाजपा

61
0

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली की बैठक में शामिल हुए सीएम साय
  • जल्द जारी हो सकती है लोकसभा की टिकट

 रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, लोकसभा उम्‍मीदवारों की सूची कभी भी आ सकती है। सभी संभावित प्रत्याशियों के बारे में विस्तार से केंद्रीय चुनाव समिति के साथ चर्चा हुई है। बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति विचार करने के बाद घोषित करेगी। भाजपा जीतने वाले चेहरों को चुनाव में उतारेगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “कभी भी सूची आ सकती है। सभी संभावित प्रत्याशियों के बारे में विस्तार से केंद्रीय चुनाव समिति के साथ चर्चा हुई है। बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति विचार करने के बाद घोषित करेगी। भाजपा जीतने वाले चेहरों…

दिल्‍ली से रायपुर लौटे मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कहा, कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत 4842 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को मिले हैं, इसका उपयोग छत्तीसगढ़ के विकास के लिए होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) की पहली बैठक दिल्ली में गुरुवार की देर रात भाजपा मुख्यालय में हुई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 120 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। बैठक के दौरान नेताओं द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा हुई है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नाम तय करने पांच सीटों पर पैनल बनाया गया है। छह सीटों पर एक नाम पर सहमति बनी है, हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने तीन-तीन नाम का पैनल लाने का निर्देश दिया था।

अब पूरी सूची लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बैठक में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here