छत्तीसगढ़

शासकीय हाई स्कूल गोंडपारा अभनपुर में शाला प्रवेश उत्सव में सायकल वितरण किया गया

अभनपुर (विश्व परिवार)। दिनांक 22 जुलाई 2026 को शासकीय हाई स्कूल गोंड पारा अभनपुर में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत निःशुल्क सायकल वितरण और पाठ्यपुस्तक के वितरण हेतु शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित सदस्यों व गणमान्य तथा नगर पालिका परिषद अभनपुर के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर भारती अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में नव प्रवेशित नवमी के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित कर नवमी में अध्यनरत पात्र बालिकाओं को साइकिल का विवरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणों व विद्यालय के संस्था प्रमुख डॉक्टर भारती अग्रवाल के द्वारा बच्चों को नियमित विद्यालय आने हेतु प्रोत्साहित किया गया
इस अवसर पर एसएमडीसी के अध्यक्ष खुशवंत सिन्हा सदस्य पन्नालाल सिन्हा देव शंकर साहू सोहनलाल साहू विधायक प्रतिनिधि मनीष वैष्णव नगर पालिका के नियुक्त एल्डरमैन वेद प्रकाश सिंह ठाकुर हेमंत तारक पार्षद प्रतिनिधि धनेश्वर साहू मितेंद्र चक्रधारी पूर्व पार्षद राजा राय पूर्व पार्षद चेतन ध्रुव विद्यालयके समस्त शिक्षक साथी व बच्चे उपस्थित हुए। इस अवसर पर नव नियुक्त एल्डरमैन वेद प्रकाश ठाकुर ने संस्था के मंच के विस्तार करने की घोषणा की जिसकी महती आवश्यकता थी।
संस्था प्रमुख डॉ भारती अग्रवाल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए 10वीं में राज्यस्तरीय टॉप टेन में स्थान बनाने वाले बच्चों की ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की गई जिसकी सभी ने अनुकरणीय कार्य कहकर सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts