रायपुर (विश्व परिवार)। आगामी दीपावली पर्व एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर YUVA CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा YUVA CAIT Business Meet 2026 का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दीपावली थीम और पारंपरिक वेशभूषा कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक एवं स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक जगदीश पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री शंकर त्रिपाठी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्वदेशी, स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं व्यापारियों से देश की आर्थिक मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
अतिथियों ने कहा कि CAIT राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के नेतृत्व में लगातार ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को प्रोत्साहित कर रहा है। स्थानीय व्यापार, स्वदेशी उत्पादों और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय बाजारों को मजबूत बनाने की अपील की।
YUVA CAIT की ओर से पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से बिजनेस मीट आयोजित की जा रही है। इन बैठकों में विभिन्न ट्रेड और व्यवसायों से जुड़े 100 से अधिक व्यापारी नियमित रूप से शामिल होते हैं। इसका उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी संपर्क, व्यापारिक संबंधों और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में व्यापारियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और अपने विचारों एवं व्यावसायिक संभावनाओं को साझा किया।
इस अवसर पर YUVA CAIT के प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने प्रदेशवासियों और व्यापारिक साथियों से दीपावली पर अधिक से अधिक स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानों और छोटे व्यापारियों से खरीदारी करने से उनके व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलेगा, बाजारों में रौनक बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने सभी से इस दीपावली स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर खुशियां लाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में YUVA CAIT के पदाधिकारी विजय पटेल, भरत भूषण गुप्ता, सीए मुकेश मोटवानी, नागेंद्र तिवारी, विक्रांत राठौर, हिमांशु वर्मा, रोनक पटेल, अमित गुप्ता, मितेश पटेल, राज खेलवानी, विशाल वरयानी, सर्वेश दौलतानी, रोहित पटेल, सुरेश वासवानी, राकेश गुप्ता, अनमोल साहू, भास्कर साहू, शंकर पटेल, प्रकाश कोसरकर, हर्षवर्धन गुप्ता, वैभव साहू, निलेश मुंदड़ा, विकास आहूजा, श्याम शिवहरे, नितेश अग्रवाल, पीयूष पिल्लारे, लोकेश सोढा, आनंद यादव, विवेक सिंह, त्रिलोचन साहू, अजय पृथ्यानी, हर्ष अग्रवाल, सोपान अग्रवाल, निपेश प्रजापति, निखिल तिवारी, रविशंकर सोनी, प्रतीक गर्ग, संजय हिंदुजा, वैभव सलूखे, मानव गुप्ता और अमित वाधवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।







