रायपुर

सावन माह में होगा “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। सामाजिक संस्था सुहिणी सोच द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन 31 जुलाई 2026 को सायं 4:00 बजे से विमतारा हॉल, न्यू शांति नगर, रायपुर में किया जाएगा।
कार्यक्रम की थीम *”सावन की फुहार – सास बहू का प्यार”* रखी गई है, जिसका उद्देश्य सास-बहू के रिश्ते में प्रेम, सम्मान, विश्वास और आपसी सामंजस्य को और अधिक सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर सास-बहू रैम्प शो, टैलेंट राउंड, टॉक शो एवं भव्य तंबोला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों के लिए ढेर सारे आकर्षक उपहार रखे गए हैं। कार्यक्रम में बेस्ट सास-बहू जोड़ी, फर्स्ट रनर-अप जोड़ी, सेकंड रनर-अप जोड़ी, मोस्ट एनर्जेटिक जोड़ी, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस-अप जोड़ी, बेस्ट सावन जोड़ी, बेस्ट टैलेंटेड जोड़ी, बेस्ट ज्वेलरी अवॉर्ड, बेस्ट एवरग्रीन जोड़ी एवं न्यू जर्नी अवॉर्ड (नवविवाहित सास-बहू जोड़ी) सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जोड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में सुहिणी सोच के मेंटर सीए चेतन तारवानी सास-बहू के रिश्ते पर अपने प्रेरणादायी विचार साझा करेंगे, जो उपस्थित सभी परिवारों के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूजनीय दीपिका भाभी माँ एवं पूजनीय बरखा भाभी माँ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सुहिणी सोच की संस्थापक मनीषा तारवानी, अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी, सचिव रेणु कृष्णानी एवं निवर्तमान अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी ने शहर की सभी सास-बहू जोड़ियों एवं परिवारों से इस अनूठे आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए हाई-टी की विशेष व्यवस्था की गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts