रायपुर

रायपुर: अंतर महाविद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता में PRSU की पुरुष टीम बनी चैंपियन, शानदार प्रदर्शन से जीता खिताब

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रगति महाविद्यालय द्वारा पुलिस लाइन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रायपुर में दिनांक 02 से 03 नवंबर 2026 तक आयोजित अंतर महाविद्यालयीन महिला एवं पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता में UTD, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की पुरुष टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

UTD, PRSU रायपुर की टीम के कोच राहुल कुमार पासवान रहे।

UTD, PRSU रायपुर की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, कुलसचिव डॉ. नरेंद्र वर्मा, डायरेक्टरेट ऑफ फिजिकल एजुकेशन की प्रो. रीता वेणुगोपाल, स्कूल ऑफ स्टडीज इन फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव चौधरी तथा डॉ. सी. डी. अगासे सहित विश्वविद्यालय परिवार ने टीम, कोच एवं खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts